SMB Form छात्रवृत्ति, प्रवेश और संबंधित भर्ती की जानकारी देने वाली स्वतंत्र वेबसाइट है। यहाँ आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, counselling, admit card और परिणाम से जुड़े विषय आसान हिंदी में समझाए जाते हैं।
हमारा उद्देश्य है कि पाठक किसी सूचना को समझकर संबंधित विभाग या संस्था की सही वेबसाइट तक पहुँच सकें।
किन विषयों पर जानकारी देते हैं?
शुरुआत में हमारा ध्यान Assam की छात्रवृत्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित भर्ती पर है। इसके साथ ASTU, SSUHS, SIAC Mumbai और CPS से जुड़े प्रवेश व counselling विषय भी शामिल हैं।
लेखों में जहाँ जरूरी हो, संबंधित विभाग की सूचना और वर्तमान आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दिया जाता है। आवेदन करने से पहले मूल सूचना पढ़ें, क्योंकि तारीख, पात्रता और प्रक्रिया बदल सकती है।
वेबसाइट कौन चलाता है?
SMB Form का संचालन Kartik करते हैं। वेबसाइट की सामग्री या किसी गलती के बारे में संपर्क करने के लिए ईमेल कर सकते हैं:
ईमेल: kmsaini984@gmail.com
इस domain के पुराने इस्तेमाल के बारे में
smbform.in का पहले कुछ छात्रवृत्ति, प्रवेश, परीक्षा और भर्ती आवेदन सेवाओं के लिए इस्तेमाल हुआ था। वर्तमान वेबसाइट नए संचालन के अंतर्गत एक स्वतंत्र सूचना वेबसाइट है। इसका पुराने संचालक या उन सेवाओं से कोई संबंध नहीं है।
हम किसी सरकारी विभाग, विश्वविद्यालय या परीक्षा संस्था का प्रतिनिधित्व नहीं करते। पुराने आवेदन रिकॉर्ड, login, भुगतान या व्यक्तिगत विवरण तक हमारी पहुँच नहीं है।
यहाँ आवेदन जमा नहीं होता और आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। पुराने आवेदन से जुड़ी सहायता के लिए संबंधित विभाग या संस्था से संपर्क करें।
कोई गलती मिले तो बताएं
किसी लेख में गलत या पुरानी जानकारी दिखे तो उसका लिंक और सुधार का आधार ऊपर दिए ईमेल पर भेजें। जानकारी की जाँच करके जरूरी सुधार किया जाएगा।
ईमेल में अपना पासवर्ड, OTP या निजी दस्तावेज न भेजें।