अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
ये शर्तें smbform.in पर उपलब्ध जानकारी और comments के इस्तेमाल से संबंधित हैं। वेबसाइट का संचालन Kartik करते हैं।
वेबसाइट का उद्देश्य
SMB Form छात्रवृत्ति, प्रवेश, counselling और संबंधित भर्ती की जानकारी समझाने वाली स्वतंत्र वेबसाइट है। हम किसी सरकारी विभाग, विश्वविद्यालय या परीक्षा संस्था का प्रतिनिधित्व नहीं करते।
जानकारी का इस्तेमाल
लेखों का इस्तेमाल प्रक्रिया समझने और संबंधित आधिकारिक स्रोत तक पहुँचने के लिए करें। आवेदन, फीस भुगतान या counselling का निर्णय लेने से पहले संस्था की नवीनतम सूचना पढ़ें।
हम जानकारी सही रखने का प्रयास करते हैं, लेकिन तारीख, पात्रता और प्रक्रिया बदल सकती है। वेबसाइट किसी आवेदन की स्वीकृति, चयन या छात्रवृत्ति मिलने की गारंटी नहीं देती।
आवेदन और पुराने रिकॉर्ड
यहाँ आवेदन जमा नहीं होता और आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता। पुराने smbform.in आवेदन पोर्टल के login, भुगतान या व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक हमारी पहुँच नहीं है।
इनसे जुड़ी सहायता के लिए संबंधित संस्था के वर्तमान सहायता केंद्र से संपर्क करें।
Comments के नियम
विषय से जुड़े सवाल, सुझाव और सुधार साझा कर सकते हैं। गाली, धमकी, भ्रामक जानकारी, spam और बिना संबंध वाले प्रचार की अनुमति नहीं है। ऐसे comments हटाए जा सकते हैं।
किसी दूसरे व्यक्ति की निजी जानकारी, अपने पासवर्ड, OTP या दस्तावेज comments में न डालें।
सामग्री का उपयोग
हमारी मूल सामग्री को पूरी तरह कॉपी करके दूसरी वेबसाइट पर प्रकाशित करने से पहले अनुमति लें। छोटे अंश का संदर्भ देते समय SMB Form का नाम और संबंधित लेख का लिंक दें।
विभागीय सूचनाओं, दस्तावेजों और अन्य बाहरी सामग्री के अधिकार उनके संबंधित मालिकों के पास रहते हैं।
बाहरी वेबसाइटें
लेखों में दिए गए बाहरी लिंक सुविधा के लिए हैं। दूसरी वेबसाइटों की सेवाएँ उनके संचालकों के नियंत्रण में होती हैं। वहाँ आवेदन या भुगतान करते समय उनके नियम और गोपनीयता नीति पढ़ें।
बदलाव और संपर्क
वेबसाइट की सुविधाओं या इन शर्तों में बदलाव होने पर यह पेज अपडेट किया जाएगा।
सवाल या सुधार के लिए संपर्क करें:
ईमेल: kmsaini984@gmail.com